साहित्य संवाद एवं काव्य गोष्ठी पांच सितंबर को

0
साहित्य संवाद एवं काव्य गोष्ठी पांच सितंबर को

धर्मशाला
हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी, शिमला तथा रचना साहित्य एवं काव्य मंच पालमपुर में संयुक्त तत्वाधान में पांच सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.30 बजे साहित्य संवाद एवं राज्य गोष्ठी का आयोजन रोटरी भवन पालमपुर में संपन्न होगा। जिनमें लगभग तीस लेखकों को सम्मिलित होने के लिये आंमत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पुखर साहित्यकार एवं पुर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शांता कुमार होंगे। प्रथम सत्र में डॉ. सुशील कुुमार फुल्ल, अध्यक्ष रचना मंच हिमाचल की हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं के योगदान पर संक्षिप्त वक्तव्य देंगे। अपने आर्शीवचन में शांता कुमार पत्रकारिता एवं पत्रिकाओं  की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। दूसरे सत्र में काव्य-गोष्ठी की स्वर लहरियां बसरेंगी। एक अंतराल के बाद पालमपुर में रचना के सहयोग से अकादमी इसे आयोजित कर हरी है। समारोह में केशव, पी सी के प्रेम, डॉ. गंगा राम राजी, चंदरेखा डढ़वाल, सरोज परमार, अंजली जम्वाल, सर्वेश मिश्र, दितेंद्र, श्री मती कमलेश सूद, सुदर्शन भाटिया, विनोद भावुक, राजीव त्रिगति, डॉ. आशु फुल्ल, चंद्रकान्ता, कृष्ण महादेविया, भूपिद्र सिंह भूपी, डॉ. विजय पूरी, सतपाल धृतवंशी, सुदर्शना भटोडिय़ा, अशोक सरीन, सुमन शेखर, त्रिलोक मेहरा, कल्याण जग्गी, अजय पाराशर, ओलिमा, ममता सूद, आदि कुछ एक नाम हैं, जो अन्य आमन्त्रितों के साथ यहां सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि रचना मंच के सदस्य लेखकों की पुस्तको का विमोचन भी इस अवसर पर करेंगे। स्वागत एवं अभिनंदन अकादमी के सचिव डॉ. धर्म सिंह करेंगे तथा आकर प्रदर्शन रचना मंच की उपाध्यक्ष सरोज परमार तथा सुदर्शन भाटिया करेंगे। मंच का संचालन युवा कवि डॉ. अरविंद्र ठाकुर करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.