शोक समाचार : श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी स्व. कर्नल चमेल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहीं

0

स्व.कर्नल चमेल सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। वह 73 वर्ष की थीं।

नगरकोट कॉलोनी ठाकुरद्वारा (मारंडा) पालमपुर निवासी श्रीमती शकुन्तला देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं तथा आर्टिफिशियल ऑक्सिजन सुपोर्ट पर थीं।

लगभग 6 वर्ष पूर्व उनके पति कर्नल चमेल सिंह भी स्वर्ग सिधार गए थे।

स्व. शकुन्तला देवी केन्द्रीय विद्यालय से प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

वह बहुत हँसमुख, मिलनसार और समाजसेवी महिला थीं। उनके अकस्मात निधन से समाज को भारी क्षति पहुंची है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति!

Leave A Reply

Your email address will not be published.