दो से अधिक बच्चों पर पूरी पाबन्दी लगाये सरकार : शान्ता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री

0
RAJESH VYAS

पालमपुर 3 दिसम्बर, 2021- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि बढ़त और जानलेवा प्रदूषण के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है। कल सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को 24 घण्टे का नोटिस दिया और कहा कि सरकार निश्चित उपाय बताये कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण भारत की एक भयंकर समस्या बन गई है और प्रतिदिन बन रही है। देश का दुर्भाग्य है कि भारत की राजधानी दिल्ली विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित राजधानियों में गिनी जा रही है। दिल्ली गैस चैम्बर बन गई है। हर सांस के साथ जीवन मरता जा रहा है।

शान्ता कुमार ने कहा है कि सच्चाई यह है कि जिन कारणों से प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ रहा है और उसे एकदम समाप्त भी नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है कि सभी कई वर्षों से हवा में लाठियां मारते रहें। प्रदूषण की जड़ में जो सबसे बड़ा कारण है। उसकी ओर न तो आज तक ध्यान दिया और दुर्भाग्य से आज भी ध्यान नही दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ती के समय भारत की आबादी केवल 30 करोड़ थी। बढ़ते-बढ़ते आज 140 करोड़ हो गई है। कितनी ही बार चर्चा हुई आबादी रोकनी चाहिए परन्तु निर्णय कोई नहीं हुआ। अटल जी के समय तीन बार मन्त्रि मण्डल में श्री अडवाणी जी ने विशेष रूप से इस प्रश्न को उठाया था। सहयोगी पार्टियां विरोध करती रही। सबसे आसान तरीका बताया कि दो बच्चों से अधिक होने पर किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने से वांचित किया जाए इस पर भी सहमति बनते-बनते रह गई।

शान्ता कुमार ने कहा कि मैंने इस सम्बंध में तीन बार प्रधानमंत्री जी को विस्तृत पत्र लिखे थे।

एक बार संसदों के छोटे समूह की बैठक में प्रधानमंत्री जी ने स्वीकार किया था और कहा था कि ठीक समय की प्रतीक्षा कर रहे है। दो वर्ष पहले लाल किले से अपने भाषण में भी उन्होंने जन संख्या विस्फोट के संकट से आगाह किया था दुर्भाग्य से हुआ कुछ भी नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि भारत ठीक समय पर निर्णय कर लेता और आज देश की जनसंख्या 100 करोड़ तक होती तो न प्रदूषण होता न यह गरीबी और बेरोजगारी होती विश्व के बहुत से देशों ने कड़वे निर्णय करके जन संख्या रोकी और देश को तबाही से बचाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि देर तो बहुत हो चुकी है पर अब काश्मीर के 370 की तरह एकदम निर्णय ले और दो से अधिक बच्चों पर पूरी पाबन्दी लगाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.