श्री शांता कुमार व उनके पुत्र विक्रम शर्मा की हालत में आशातीत सुधार

- मुख्यमंत्री ने कहा - शांता जी जल्द स्वस्थ होकर देंगे अपना शुभ आशीर्वाद

0

– श्री शांता कुमार व उनके पुत्र विक्रम शर्मा की हालत में आशातीत सुधार

– मुख्यमंत्री ने कहा – शांता जी जल्द स्वस्थ होकर देंगे अपना शुभ आशीर्वाद

INDIA REPORTER TODAY.com
SHIMLA : INDIA REPORTER BUREAU
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मन्त्री श्री शांता कुमार एवं उनके सुपुत्र श्री विक्रम शर्मा की तबीयत में आशातीत सुधार का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप के साथ टेलीफोनिक वार्ता में कहा कि श्री शांता कुमार जी अपने सुपुत्र विक्रम शर्मा सहित जल्द स्वस्थ होकर घर वापिस आएंगे तथा अपने आशीर्वाद का हाथ हमारे सिर पर रखेंगे। लाखों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन-रात उनके शीघ स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से कर रहे हैं। वह हिमाचल की शान हैं और भाजपा के सच्चे सिपहसालार हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री शांता कुमार को 30 दिसम्बर को उनके सुपुत्र सहित कोविड उपचार हेतु फोर्टिस  चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर उनके शुभचिंतकों में छाई उदासी काफी कम हुई है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.