


Editor-in-Chief, Mob : 9418130904
HR MEDIA GROUP
ब्राह्मण सभा हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के अध्यक्ष पंडित शांति स्वरूप शर्मा ने प्रैस नोट जारी करते हुए ठाकुर जयराम जी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार और भाजपा का आभार धन्यवाद किया की ब्राह्मण हितेषी, गरीब दुखियों के मसीहा, सबको साथ लेकर चलने वाले, स्वच्छ छवि, प्रदेश के कर्मचारी वर्ग पर पकड़ रखने वाले घनश्याम शर्मा जी को कर्मचारी एवं पेंशन कल्याण वोर्ड का उपाध्यक्ष बना कर प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में ब्राह्मण समाज को मुख्यमंत्री जी ने मान सामान दिया है, जिससे ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है।
घनश्याम शर्मा जी हमेशा ही गरीब दुखियों ओर कर्मचारी वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए उनकी समास्याओं का समाधान करने हेतू पूरी लग्न और मेहनत से काम करते रहते हैं, उसी लग्न से ही आने वाले समय में भाजपा को शिखर तक पहुंचाने का काम करेंगे। और प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट होगी।
इससे पहले भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने सुश्री इन्दूगोस्वमी जी को भी राज्यसभा में भेज कर ब्राह्मण समाज का मान समान बढ़ाया था उसके लिए भी ब्राह्मण समाज आभारी रहेगा।
ब्राह्मण समाज के पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पंडित रमेश भाऊ, पंडित राजिन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, अजय शर्मा ओमप्रकाश, सुभाष चन्द्र, ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम जी और प्रदेश भाजपा का धन्यवाद आभार किया की आने वाले समय में भाजपा को जिला कांगड़ा में लाभ होने के साथ ही सरकार रिपीट होगी।
पंडित शान्ति स्वरूप शर्मा
अध्यक्ष
ब्राह्मण सभा जिला कांगड़ा
9418028030