पूर्व मंत्री मौजूदा विधायक एवं पार्टी के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई में दुखद निधन

आज पीटर हाफ में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी स्थगित।

0
शिमला :बी के सूद: चीफ एडिटर एंड राजेश सूर्यवंशी एडिटर इन चीफ
जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है।बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे,उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपना एक कदावर नेता खो दिया है। 
नरेंद्र  बरागटा के निधन से भाजपा को बहुत बड़ी क्षति हुई है उन्होंने एक कद्दावर नेता खो दिया है।
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू भी 15 जून तक बढ़ाने और दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने जैसे कई फैसला होने थे। वहीं नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
बता दें जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। बरागटा जय राम सरकार में मुख्य सचेतक भी थे। मालूम हो कि बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यो सहित पार्टी के सभी नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने नरेंद्र बरागटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.