सिंधु ने जीता Tokyo Olympics पहला गेम

0

टोक्यो : सिंधु से फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल में नहीं पहुंच पाईं। उस निराशा को कमलप्रीत कौर और भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच जीत कर कुछ हद तक कम किया। कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। अगर उन्होंने यह प्रदर्शन जारी रखा तो भारत का पदक पक्का है। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

टोक्यों ओलंपिक के 10वें दिन एक बार फिर सबकी निगाहें पीवी सिंधु पर होंगी। वह आज कांस्य पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगीं। वहीं भारतीय हॉकी क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। आज बॉक्सिंग में भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही। 91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सतीश कुमार को उजबेकिस्तान के बॉक्सर बखोदिर जालोलोव ने 5-0 से हरा दिया।
कांस्य पदक की रेस में सिंधु
दूसरा सेट:
पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी सिंधु आगे
सिंधु आज सटीक और जोरदार स्मैश लगा रही हैं
10 मिनट के खेल में भारतीय खिलाड़ी 7-5 से आगे

पहला सेट:
सिंधु ने 21-13 से जीता पहला सेट

सिंधु ने ली शुरूआती बढ़त
10 मिनट के खेल में दोनों में कड़ी टक्कर, हालांकि सिंधु के पास 8-6 की बढ़त
20 मिनट के खेल में सिंधु 16-11 से आगे

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से एक जीत दूर हैं। सिंधु के पास लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रचने का मौका है। हालांकि इसके लिए उन्हें चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ की चुनौती को पार करना होगा।
पुरुष हॉकी टीम से उम्मीदें
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर टीम ने बाकी सभी मैचों में प्रभावित किया। अब भारतीय टीम को क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है और यहां जीतते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर टीम आज का मुकाबला जीत लेती है तो 49 साल बाद वह ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
बॉक्सिंग में भारत को जबरदस्त झटका लगा है।  बॉक्सर सतीश कुुमार 91 किग्रा भार वर्ग में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हार गए। जालोलोव ने भारतीय मुक्केबाज को 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सतीश का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.