इंटक महामंत्री सीता राम सैनी को प्रदेश सरकार ने बनाया समनिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड’ का सदस्य, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, श्रम मंत्री विक्रम ठाकुर व अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा का जताया आभार, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
भवारना

Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP
इंटक महामंत्री श्री सीता राम सैनी को प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य समनिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड’ का सदस्य बनाया है।
उक्त जानकारी देते हुए श्री सीता राम सैनी ने बताया कि दो वर्ष के कार्यकाल के लिए बनी बोर्ड की 15 सदस्य कमेटी में उन्हें कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में स्थान मिला है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड का सदस्य बनाये जाने से वह संगठित व असंगठित मजदूर वर्ग की समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखने व हल करवाने में समर्थ होंगे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड में मजदूरों को पंजीकृत करवाने के लिए आ रही कठनाईयों का निवारण करवाने में सहायता मिलेगी।
सीता राम सैनी को बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, श्रम मंत्री विक्रम ठाकुर व प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह का धन्यवाद किया है।