डीएवी स्कूल केप्रिंसिपल डॉ. वी.के. यादव के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2024 का आयोजन

0
डीएवी स्कूल केप्रिंसिपल डॉ. वी.के. यादव के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2024 का आयोजन
Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR

पालमपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल, पालमपुर में हिमाचल प्रदेश डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2024 का भव्य शुभारंभ हुआ।

यह दो दिवसीय खेल महोत्सव डॉ. वी.के. यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हो रहा है, जिन्होंने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बिक्रम सिंह, ए.आर.ओ, एच.पी. जोन-बी उपस्थित रहे, जबकि श्री विश्वास शर्मा, प्रधानाचार्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल देहरा गोपीपुर, और श्रीमती अनीता वर्मा, प्रधानाचार्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गोजू, पर्यवेक्षक के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह और पारंपरिक हिमाचली सम्मान के साथ हुई। प्रिंसिपल डॉ. वी.के. यादव ने हिमाचली टोपी, शॉल और पौधा भेंट करके मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को आसमान में उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, हैंडबॉल, और योग जैसी खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्लस्टर 1 से 7 के लगभग 440 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आज के रोमांचक मुकाबलों में छात्रों का जोश और मनोबल उच्चतम स्तर पर दिखाई दिया।

प्रतियोगिताओं के नतीजों में टेबल टेनिस, हैंडबॉल, और योग की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वी.के. यादव का नेतृत्व इन खेलों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उनके सशक्त नेतृत्व ने न केवल छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया बल्कि पूरे आयोजन को अनुशासन और संगठनात्मक कुशलता के साथ संपन्न किया।

डॉ. यादव का धैर्य, छात्रों के प्रति समर्पण और उच्च स्तरीय संगठनात्मक क्षमताएं डी.ए.वी. स्कूल पालमपुर को शैक्षणिक और खेल जगत में अलग पहचान दिलाती हैं। उनके नेतृत्व में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और यह खेल महोत्सव उसी की बानगी है।

प्रतियोगिताओं का समापन आज होगा, जिसमें विभिन्न खेलों के और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.