सुरेश कुमार अवस्थी विश्व ब्राह्मण महापरिषद दिल्ली द्वारा  राज्य समन्वयक नियुक्त

अवस्थी ने जताया आभार

0

श्री सुरेश कुमार अवस्थी सुपुत्र श्री राम प्रसाद अवस्थी निवासी भदरोल उपरला तहसील पालमपुर ज़िला कांगड़ा को विश्व ब्राह्मण महापरिषद दिल्ली द्वारा  राज्य समन्वयक, हिमाचल प्रदेश नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति से प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय में खुशी की लहर है।

अवस्थी ने हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप को बताया कि वह अपनी इस ज़िम्मेदारी को तन-प्राण से निभाएंगे तथा ब्राह्मण समुदाय को संगठित व सुदृढ करने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने विश्व ब्राह्मण महापरिषद दिल्ली का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि महापरिषद ने उन्हें इस काबिल समझा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में श्री सुरेश कुमार अवस्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त Gazetted Officer हैं तथा सुलाह विधानसभा से संबंध रखते हैं।

वह डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी ज़िला कांगड़ा के उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के नाते पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुये हैं।

इतना ही नहीं श्री अवस्थी राष्ट्रीय कांग्रेस, भारत की अभिन्न इकाई भारतीय मानव कल्याण महासमिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं।

अपनी उपरोक्त सभी जिम्मेदारियो को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभा रहे हैं। उनकी नावनियुक्ति हेतु उन्हें पूरे प्रदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उन्होनें अपने तमाम शुभचिंतकों का धन्यवाद जताया है।

नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) भारत, के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.