मंडी के सुखदेव ठाकुर को मिला नैल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड, CM ने फोन पर दी बधाई

0

मंडी के सुखदेव ठाकुर को मिला नैल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड, CM ने फोन पर दी बधाई

मानपुरा/मंडी (बस्सी):

 औद्योगिक नगरी में पिछले काफी अरसे से सामाजिक कार्यों में अग्रणी व प्रदेश में आधुनिक व डिजिटल क्रांति लाने के लिए मंडी के सुखदेव ठाकुर को गुजरात में वर्ष 2021 के नैल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया और डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। मंडी जिला के धर्मपुर के एक छोटे से गांव काउंसल में जन्मे सुखदेव ठाकुर का बचपन बहुत ही कठिनाइयों से गुजरा है।

महज 4 वर्ष की आयु में उनके पिता का देहांत हो गया। उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजरा, जिसके चलते उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। परिवार की आजीविका को चलाने के लिए छोटी उम्र में उनको घर छोड़ना पड़ा तथा मंडी शहर में किसी दुकान में काम करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दुकान में काम के साथ पढ़ाई जारी रखी और मंडी काॅलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर लोक कल्याण के कार्य करते रहे।
उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे। आज इस आधुनिक और डिजिटल युग में उन्होंने डिजिटल एजुकेशन में अहम योगदान देकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इससे बीबीएन व धर्मपुर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने सुखदेव ठाकुर को फोन पर बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार युवाओं के जीवन में क्रांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात की। इसके अलावा दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन लाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पवन कुमार पूर्व सैनिक, दीपक कुमार और संजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.