लाजवाब : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट को बताया सराहनीय : सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष DCC कांगड़ा

0

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की भरपूर सराहना करते हुए जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने इसे प्रदेश व जनहित में और प्रदेश के लिए बेहतरीन करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरकी व विकास पर केंद्रित किया है।

कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सड़क, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोकस किया गया है जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा।

इस बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट जनता के लिए नए अवसरों को सामने लाना, विकास के साथ रोजगार को सृजन करना व प्रदेश का आर्थिकी को भी मजबूत करना है।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में जिला कांगड़ा को भी विशेष सौगातें मिली जिसमें कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लगात से चिड़ियाघर का निर्माण, सभी जिला में हेलिपोर्ट का निर्माण, शिमला से कांगड़ा तक मटौर सड़क को पूरी तरह से फोर लेन की मंजूरी, कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान, केंद्र से कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपये देने का आग्रह कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए अगले वित्त वर्ष तक भू अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य तय करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.