मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सुरेश अवस्थी-वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने ईश्वर से मांगी दुआ



सुरेश अवस्थी-हिमाचल किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से मांगी दुआ

शिमला : इंडिया रिपोर्टर टुडे ब्यूरो


हिमाचल किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष और कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के वाईस प्रेज़िडेंट श्री सुरेश अवस्थी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु के शीघ्र स्वस्थ होने की परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि सुक्खू हाल ही में हल्के संक्रमण से पीड़ित हुए हैं और AIIMS न्यू दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत में आशातीत सुधार हुआ है। सभी डॉक्टर मुख्यमंत्री के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु पूरी मेहनत से उनका इलाज कर रहे हैं।
अवस्थी ने कहा कि सुक्खू हिमाचल प्रदेश के एक लोकप्रिय नेता हैं जो लोगों की भलाई के लिए समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम हासिल किए हैं।
श्री सुरेश अवस्थी ने कहा, “हम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम जानते हैं कि वह एक मजबूत व्यक्ति हैं और दृढ इच्छाशक्ति से जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।”
सुरेष अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भी अपने लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि सुक्खू एक कुशल नेता हैं जो दिन-रात पूरी मेहनत, ईमानदारी, कर्मठता और तन-मन-धन से राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्री सुरेश अवस्थी ने कहा कि ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू एक बहुत ही सुलझे हुए, ग़रीबों के सच्चे हितैषी हैं और ऐसे महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री किसी प्रदेश को बड़ी मुश्किल से नसीब होते हैं। ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु दें।


