मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू दी बल्ले-बल्ले, फिर पहुंचे टॉप पर, सुक्खू बोले…प्रिय प्रदेशवासियो! मैं जल्द शिमला लौटूंगा, अब चंद ही बची हैं इंतज़ार की घड़ियां

0
In DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALmpur
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY

सुखविंदर सुक्खू को बधाई, फिर पहुंचे टॉप पर, सुक्खू बोले…प्रिय प्रदेशवासियो! मैं जल्द शिमला लौटूंगा, अब चंद ही बची हैं इंतज़ार की घड़ियां

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, M:  9418130904
Himachal Reporter Media Group
INDIA REPORTER TODAY (IRT)

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं लेकिन सुखद वात यह है कि जबसे वह सीएम बने हैं लगातार टॉप पर रहने की ख़बरों से ही उनका नाता जुड़ता चला आ रहा है जोकि प्रदेश हित में है। ऐसा पहले कभी किसी मुख्यमंत्री के साथ देखने कक नसीब नहीं हुआ।

अब हिमाचल प्रदेश व प्रदेशवासियो के लिए खुशी की खबर यह है कि हिंदुस्तान टाइम्स की लीडरशिप समिट बियोंड बैरियर्स के प्रमुख वक्ताओं (प्रतिष्ठित हस्तियां) की सूची में हिमाचल प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को पहला स्थान मिला है। कुल 28 वक्ताओं वाली सूची में विश्व की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। इनमें सबसे टॉप पर सुक्खू जी को रखा जाना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


इसके साथ ही दूसरी खुशी की खबर भी जुड़ गई है कि मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए आराम के बाद जल्द वापिस लौटेंगे।

नई दिल्ली एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रियों को संदेश भेजा है कि वे सचिवालय में बैठकर लोगों के काम निपटाएं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मैं जल्द शिमला लौट आऊंगा, ऐसे में कोई दिल्ली न आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के एम्स में भर्ती होने के कारण कई मंत्रियों व विधायकों ने नई दिल्ली का रुख किया था, कईयों ने स्थाई डेरा जमाने का भी प्रबंध कर लिया था ताकि मुख्यमंत्री से नजदीकी बनाई जा सके और उनकी गुड बुक्स मदन रह कर समय आने पर अपना उल्लू साधा जा सके। डॉक्टरों के पैनल के मुताबिक सूक्खु को आराम कज ज़रूरत है ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर पुनः प्रदेश की बागडोर संभाल सकें।शिमला के आईजीएमसी में यह सम्भव नहीं था इसीलिए उन्हें एम्स जा रुख करना पड़ा।


लेकिन वहां भी कुछ महत्वाकांक्षी लोगों ने उनके आराम में खलल डालना शुरू कर दिया। उनका तर्क था कि बीमारी के वक्त में अगर मुख्यमंत्री के आगे-पीछे लगे रहे, अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाते रहे तो मुख्यमंत्री का विश्वास आसानी से जीता जा सकता है। किछ नेता लीग तो सूक्खू की सेहत से अधिक स्वार्थसिद्धि में लगे हुए थे। ऐसे लोगों से छुटकारा पाने की कवायद के चलते ही मुख्यमंत्री ने सबको अपने काम में व्यस्त रहने और दिल्ली से दूरी बनाने की सलाह दी।


अब दिल्ली से चालू हो चुका है सूक्खु दरबार, अधिकारियों को दिए जा रहे दिशा-निर्देश

उन्होंने कहा कि मेरे दिल्ली में रहते हुए भी प्रदेश में विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहने चाहिएं क्योंकि जनहित सर्वोवरि है।

उधर डॉक्टरों की मानें तो ठाकुर सुखविन्दर सूक्खु अब पूर्णतया स्वस्थ हैं लेकिन लोगों की चहल-कदमी व अधिक सम्पर्क से बचने हेतु मुख्यमंत्री को आईसीयू में रखा जाना अनिवार्य है ताकि उनके आराम में खलल न पड़े और वह अतिशीघ्र घर वापिसी कर अपनी प्रिय जनता से सम्पर्क कर सकें।

मुख्यमंत्री सूक्खु का मानना है कि वह भी अपनी प्रिय जनता से दूर रह कर खुश नहीं हैं तथा सभी प्रियजनों से मिलने को आतुर हैं और यह इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है।

Advt
Advt
CHIEF MINISTER RELIEF FUND.. FULL PAGE ADVT. R.O. No. 1220/2022-2023 (Display)

Leave A Reply

Your email address will not be published.