HATS OFF to CM सुखविन्दर सूक्खू! आज़ाद भारत के इकलौते दानवीर मुख्यमंत्री बन कर रचा इतिहास, देशवासी और सभी राजनीतिज्ञ हैं हैरान : सुरेश अवस्थी, वाईस प्रेज़िडेंट, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी एवम किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सूक्खू पर गर्व है भारत को, धन के पीछे दौड़ रहे सभी राजनीतिज्ञों को लेंनी चाहिए उनसे प्रेरणा
Enjoy
JAWAN only at

PEARL CINEMA, MARANDA, A Creation of SANJAY RANA
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने आज़ाद भारत के इकलौते दानवीर मुख्यमंत्री बन कर रचा इतिहास, एक ही झटके में विरोधियों को चारों खाने चित्त करके पूरे देश को कर दिया हैरान : सुरेश अवस्थी, वाईस प्रेज़िडेंट, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी एवम किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में 51 लाख रुपये दान कर पेश की मिसाल
शिमला

Editor-in-chief, HR MEDIA NETWORK, Chairman; Mission Against Corruption Bureau, HP. Mobile : 9418130904
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से उबर रहे प्रदेश के लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने तीनों निजी खाते से 51 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष-2023 में दान कर दी।
इस दान की सराहना करते हुए उपाध्यक्ष ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी व उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश सुरेश अवस्थी ने कहा कि “मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। यह दान प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।”
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक दिया।
उन्होंने इस बात के लिए मुख्यमंत्री की मुक्तकंठ से सराहना की जिसमें श्री सुखविन्दर सुक्खू, मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं आपदा से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि वे जल्द से जल्द इस आपदा से उबरें।”
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि तेज़तर्रार, ईमानदार , कर्मठ व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चौथी बार के विधायक हैं और पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।
विधायक रहते हुए भी वह साधारण ऑल्टो कार में सफर करते रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विधानसभा सत्र के ऑल्टो कार में पहुंचे थे। उन्होने घर-घर जाकर दीन-दुखियों का दर्द बांटा, उन्हें सांत्वना दी, सहायता की, वह एक मिसाल है।
अवस्थी ने कहा कि इस दान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ़ के पुल बांधते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत्त गैजेटेड ऑफिसर सुरेश अवस्थी
का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे व विशाल हृदय जनसेवक हैं। उन्होंने भारत के इकलौते दानवीर मुख्यमंत्री बन कर प्रदेश के लोगों के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है तथा भारत ही नहीं विदेशों के लोगों के दिलों को भी जीता है।
सुरेश अवस्थी ने कहा कि…
दान की महिमा अपार है,
दान से बढ़कर कोई धर्म नहीं।
दान से मन निर्मल होता है,
दान से जीवन धन्य होता है।
दान से दुखों का नाश होता है,
दान से सुखों का आगमन होता है।
दान से आत्मा का विकास होता है,
दान से परमात्मा की प्राप्ति होती है।
दान करने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता है,
और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
दान करने से समाज में सुख और शांति फैलती है,
और दुनिया एक बेहतर जगह बनती है।
श्री अवस्थी ने दानवीर कर्ण सुखविन्दर सिंह सूक्खू की तुलना इतिहास के महापुरुषों से करते हुए दृष्टांत देते हुए कहा कि—
इतिहास में दानवीर के नाम से भामाशाह को जाना जाता है। भामाशाह महाराणा प्रताप के मंत्री थे। महाराणा प्रताप जब जंगलों में चले गए और उनको फिर से एक सेना संघटन की जरूरत पड़ी। तो भामाशाह ने अपनी सार सम्पति महाराणा प्रताप को भेंट कर दी और परिणाम स्वरुप में प्रताप ने फिर से एक सेना का गठन किया और अकबर का मुकाबला किया।
सुरेश अवस्थी ने कहा कि ….

भारतीय संस्कृति में दान देने की प्रथा बड़ी पुरानी है। यह भगवान् राम के काल से ही चली आ रही है। उस समय यज्ञ के उपरान्त राजा बड़ी मात्रा में प्रजा को आवश्यक वस्तुएं दान करते थे। लोग राजा के माध्यम से दान पाकर खुश होते थे। ऐसे राजा की प्रजा के सामने कीर्ति बढ़ती थी।
अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार धरती पुत्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सूक्खू की जनहित में की गई इस कुर्बानी ने भारत के समृद्ध इतिहास के महापुरुषों की पुण्य याद दिला दी। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।







THAKURDWARA
