जनता की ईमानदारी से सेवा करना विधायकों का परम कर्तव्य : सुन्दर सिंह ठाकुर, MLA

जयराम ठाकुर सरकार में जनहित के निर्णय लेने में राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी

0

जनता की ईमानदारी से सेवा करना विधायकों का परम कर्तव्य : सुन्दर सिंह ठाकुर, MLA

जयराम ठाकुर सरकार में जनहित के निर्णय लेने में राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी

INDIA REPORTER TODAY.          BHUNTAR : MUNISH KOUNDAL
CHIEF EDITOR

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्री सुन्दर सिंह ठाकुर एक अत्यन्त परिश्रमी, हँसमुख स्वभाव के स्वामी, कुशल राजनीतिज्ञ, जनता की आंखों के तारे और सुख-दुख में सबका साथ देने वाले व्यक्ति हैं। यही कारण है कि जनता का प्यार और सहयोग उन्हें लगातार मिलता रहता है। मतदाता उनसे संतुष्ट रहते हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वह सदा तत्पर रहते हैं। दुःखियों के आंसू उनसे कभी देखे नहीं जाते। जब भी कोई फरियादी अपनी फ़रियाद लेकर उनके पास मदद मांगने आता है तो सुन्दर जी उनके दर्द को अपना दर्द समझ कर उनकी हर संभव सहायता करने से कभी पीछा नहीं रहते।
श्री सुन्दर सिंह ठाकुर ने दीन-दुखियों, असहाय और ज़रूरतमंद लोगों की सहायतार्थ एक समाजसेवी संस्था ‘शोभला‘ का संचालन किया हुआ है जिसके माध्यम से वह ‘मानव सेवा – माधव सेवा’ की लोकोक्ति को चरितार्थ कर उच्च मानवता का परिचय दे रहे हैं।

श्री सुन्दर सिंह ठाकुर ने हाल ही में कोविडकाल में पीड़ित लोगों और आम जनता की सहायता करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सैनिटाइजर, फेस मास्क, ग्लव्स आदि बांट कर लोगों की मदद करने का खूब प्रयास किया।

इतना ही नहीं, ज़रूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन और राशन तक मुहैया करवाने का पुण्य प्राप्त किया। वह इस पुण्य का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हैं।

ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब उन्होंने कोरोना से पीड़ित लोगों और गरीबों के लिए न सोचा हो।

यही कारण है कि मतदाता और आम लोग उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। उन्हें भारी मतों से जिताते आ रहे हैं।

देवभूमि कुल्लू में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए श्री सूंदर सिंह ठाकुर ने अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।

राजनीति में आकर उन्होंने राजनीति के मायने ही बदल डाले। उन्होंने प्रदेश को बता दिया कि राजनीति जनसेवा का दूसरा नाम है।

वह कहते हैं – “राजनीति राज करने के लिए नहीं बल्कि लोगो के दुख-दर्द बांटने का सशक्त माध्यम है। राजनीति लोगों से प्रेम करने के लिए है। उनकी समस्याओं का समाधान करने का माध्यम है।

ठाकुर कहते हैं कि जनता का दुख देखकर जिस विधायक या जनप्रतिनिधि का दिल न पसीजे, वह सच्चा जनसेवक कभी नहीं हो सकता। विधायक को अपनी आंखें और कान हमेशा खुले रखने चाहियें। कानों का कच्चा विधायक या कोई भी जन प्रतिनिधि कभी सफल नहीं हो सकता। जन प्रतिनिधि जनता की आंख और कान होते हैं जो हमेशा खुले रहने चाहियें। वही सच्चा जनसेवक है।

सुन्दर जी ने आगे कहा कि विधायकों को ईमानदार और जनसेवा की प्रतिमूर्ति होना चाहिए। राजनीति में बेईमानी का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

सूंदर सिंह ठाकुर जी ने बताया कि जनता की भलाई को देखते हुये उन्होंने Cannabis यानी भांग की लोकल खेती को कानूनी रूप देने के मुद्दे को विधानसभा भवन ज़ोरशोर से उठाया ताकि क्षेत्र व लोगों की उन्नति हो लेकिन उन्होंने दुख का इज़हार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं कि जिसका मुख्य कारण यह है कि प्रदेश भाजपा सरकार में जनहित के बड़े निर्णय लेने में राजनीतिक इच्छाशक्ति का भारी अभाव है। हमारे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार है और वहां की सरकार ने हेम्प कल्टीवेशन को कानूनी रूप देकर लोगों और राज्य को उन्नत बनाने का श्रेय प्राप्त करने में सफलता हासिल की है और इसी वजह से उत्तराखंड आज एक नोडल स्टेट बन कर उभरा है। लेकिन दुख व आश्चर्य की बात है कि जयराम सरकार ने इससे कोई सबक नहीं सीखा वरना आज हिमाचल प्रदेश एर्क नोडल स्टेट बन गया होता।

सुन्दर सिंह ठाकुर बहुत मायूस होकर कहते हैं कि आशा वर्कर्स की आर्थिक स्थिति सबसे दयनीय है। कोविड काल में इन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी बहुत ही ईमानदारी, निडरता और परिश्रम से निभाई लेकिन उनका मासिक मानदेय देख कर उन्हें बहुत दुख होता है। सरकार को इस ओर जल्द ध्यान देना चाहिए और उनकी समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की अधिकारों की रक्षा करने के लिए वह जी जान से जुटे हैं तथा उन्हें इंसाफ दिला कर दम लेंगे।

उन्होनें ठाकुर जयराम सरकार से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री अपनी मज़बूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए जनता व जनप्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनें व जनहित के कार्यों को तरजीह दें ताकि जनता को सुख मिल सके और हमारा प्रदेश एर्क आत्मनिर्भर और खुशहाल प्रदेश बन कर उभरे।

जय हिंद – जय भारत – जय हिमाचल

आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।
HR मीडिया ग्रुप यही कामना करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.