मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख का निधन,

0

नई दिल्ली: मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस का रविवार रात निधन हो गया। पादरी 74 वर्ष के थे। गिरजाघर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पादरी का कोविड-19 के बाद हुई जटिलताओं के कारण पतनमतिट्टा जिले के पारूमाला में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात करीब 2:35 बजे उनका निधन हो गया।

वह दिसंबर 2019 से फेफड़ों के कैंसर से भी पीड़ित थे और इस वर्ष फरवरी में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे थे। गिरजाघर की ओर से बताया गया कि बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय मलंकारा (पूर्व) के गिरजाघरों के आठवें प्रमुख (कैथोलिकोस) थे।

सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। परम पावन मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.