सुरेश कुमार अवस्थी बने ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का जताया आभार

0

सुरेश कुमार अवस्थी ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त

Dr. K.S. Sharma

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का जताया आभार

श्री सुरेश अवस्थी को जिला कांगड़ा CONGRESS COMMITTEE का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने हेतु उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के प्रदेशाध्यक्ष श्री कुलदीप राठोर का हार्दिक धन्यवाद किया है।

साथ ही उन्होंने श्री राजेश किमटा-प्रदेश जनरल सेक्रेटरी, श्री हरकृष्ण सिंह हिमराल-पोलिटिकल एडवाइजर व श्री अजय महाजन- अध्यक्ष ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का भी आभार व्यक्त किया है।

ज़िला कांगड़ा की सुलाह विधानसभा के गांव भदरोल, तहसील धीरा निवासी श्री सुरेश कुमार अवस्थी ने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है और जो महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसका पालन वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अवस्थी ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ लम्बे समय से जुड़े हैं और कर्मठ सिपाही हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह तन-प्राण से निभाते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री सुरेश अवस्थी वर्तमान में कांग्रेस की अभिन्न इकाई भारतीय मानव कल्याण महासमिति हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड, INTUC के प्रदेश संगठन सचिव का पदभार भी संभाले हुए हैं तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हेतु पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं। आम जनता का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे, ऐसा उनका विश्वास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.