सुखविन्दर सुक्खू ने स्टार प्रचारक बन कर कांग्रेस को कर्नाटक में दिलाई प्रचण्ड जीत , भाजपा चारों खाने चित्त, दीं बधाईयां : सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी

0

 

Rani PRATIBHA SINGH

ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने  यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचण्ड जीत को लेकर कहा कि देश में तेजी के साथ परिवर्तन की लहर चल पड़ी है तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र से मोदी सरकार का भी सूपड़ा साफ होना लगभग तय है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिला, उसका रुझान कर्नाटक विधान सभा चुनाव में साफ देखा जा रहा है।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है तथा सभी ने मिलकर जनता के बहुमुल्य समर्थन से कर्नाटक में भाजपा को चारों खाने चित कर अपनी जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की हुई जीत का असर भी कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है। वहां कांग्रेस की पूरी टीम ने मिलजुल कर, एकजुट होकर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि जनता ने धर्म की राजनीति को भी नकार दिया है तथा जनता ने भाजपा तथा मोदी सरकार को सही आईना दिखा कर उन्हें अपना महत्व बताया दिया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने आगे कहा कि कांग्रेस की इस प्रचण्ड जीत ने यह भी साफ संकेत दे दिया है कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अब देश की जनता पूरी तरह से तंग हो चुकी है तथा सत्ता से भाजपा को पूरी तरह से बाहर करना चाहती है।

अवस्थी ने कहा कि जनता फिर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार चाहती है ताकि भाजपा के निरंकुश शासनकाल में महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत मिल सके।

अवस्थी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को कुछ बड़े उद्योगपति आपस में मिलकर चला रहे हैं तथा केंद्र की सरकार द्वारा मात्र उद्योगपतियों के हित्तों पर ही ध्यान दिया जा रहा है जोकि देश और देशवासियों के साथ छलावे के सिवा और कुछ नहीं। यह घोर निन्दनीय है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू, रानी प्रतिभा सिंह, गोकुल बुटेल व समस्त टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा की लगातार जारी जनविरोधी नीतियों के कारण जनता की सोच में आशातीत बदलाव आ रहा है तथा यह बदलाव अब लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा जब भाजपा चारों खाने चित्त हो कर देश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.