लोगों का भाजपा से मोह भंग, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह ने मनवाया अपनी लोकप्रियता का लोहा, विपक्ष चारों खाने चित्त, इतने कम समय में इतनी अधिक लोकप्रियता हासिल करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने : सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह ने मनवाया अपनी लोकप्रियता का लोहा
DHARMASHALA

Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600
ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने जारी एक प्रेस बयान में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने जो मैजिक कर दिखाया है वह काबिले तारीफ है। सत्ता में आते ही सिक्सर पर सिक्सर मार कर उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि वह एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं।
अवस्थी ने कहा कि जनता ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री सुक्खु जी व कांग्रेस सरकार पर उन्हें दृढ़ विश्वास है।
मतदाताओं कक खुशी है कि कांग्रेस को वोट देकर उन्होंने सही कदम उठाया है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, जिसका उदाहरण जनता ने शिमला नगर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी कर दिया है।
सुरेश अवस्थी ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा नेता आए दिन कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जो घटिया ब्यानबाजी कर रहे थे, उसका जबाव भी जनता ने भाजपा नेताओं को दे दिया है।
उन्होंने कहा कि दस सालों के बाद पार्टी चुनाव चिन्ह पर हुए नगर निगम के चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक जीत दी है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कांग्रेस सरकार के प्रति क्या सोच रखती है।
अवस्थी ने आगे कहा कि इन चुनावों में भाजपा की धन-बल की राजनीति काम नही आई ।
सुरेश अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जो घोषणाएं जनता से की थी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हे पूरी कर रहे हैं तथा प्रदेश की आर्थिकी किस प्रकार से मजबूत हो सके इस दिशा पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है।
अंत में उपाध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने कहा कि जनता का भाजपा से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता अब नरेंद्र मोदी की सरकार से भी छुटाकारा चाहती है, ताकि देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके।