प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सुरेश लता अवस्थी की स्वरचित कविता “भारत माता जान से प्यारी है”

0

ALPHA ACADEMY

प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सुरेश लता अवस्थी (खलेट-पालमपुर) द्वारा स्वरचित देशभक्ति की कविता…

Mob : 8278739443

भारत माता जान से प्यारी है
जान से प्यारी यह तो दुनिया से न्यारी है,
दुनिया से न्यारी ये तो सजी संवारी है।

पर्वत और नदियां इसके भरते भण्डार हैं,
गांव और शहर इसका करते श्रृंगार हैं,
इसके मंदिरों की महिमा, पर जग बलिहारी है।
भारत माता जान से…………..।

राम और कृष्ण का यहॉं अवतार है,
पूजता जिनको आज सारा संसार है,
चौवीस अवतारों की तो गाथा ही न्यारी है।
भारत माता जान से………।

वीरों की धरती है पर शांति का वास है,
बुरी नजर से देखे कोई आता नही रास है,
तेरी आँखों में ज्वाला माँ की चिंगारी है।
भारत माता जान से………।

अमृत महोत्सव सब ने खूब मनाया है,
सब ने तिरंगा झंडा घर घर फहराया है,
तेरे तिरंगे पर तो तन-मन-धन वारी है
भारत माता जान से……………..।

Leave A Reply

Your email address will not be published.