तगड़ा झटका : आम आदमी पार्टी ने खोया अनमोल मोती, सुर्जन सिंह जोगटा कांग्रेस में हुए शामिल, कर्मठ कार्यकर्ताओं को करोगे दरकिनार तो अंजाम यही होगा, आप हाईकमान की नाकामयाबी हुई जगजाहिर


Editor-in-Chief, Mob : 9418130904
HR MEDIA GROUP
Masters in Journlism & Mass Communication degree holder वरिष्ठ पत्रकार सुर्जन सिंह जोगटा का आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में चले जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
जोगटा जी की काबिलियत और क्षमता को एक बार फिर कांग्रेस प्रमुख ने मान-सम्मान सहित पार्टी में शामिल किया है।
ज्ञात रहे श्री जोगटा जी पौने पांच लाख कर्मचारियों के अध्यक्ष रहे हैं 15-20 वर्षों तक। जोगटा जी एक बहुत ही कुशल प्रवक्ता हैं जिन्हें हर तरह के मुद्दों को उठाने की परख है।
जोगटा जी की सेवाओं से पार्टी को वंचित करने में आम आदमी पार्टी हाई कमान की बहुत बड़ी नाकामयाबी है। ये वही जोगटा हैं जिनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश कर्मचारियों ने आदरणीय राजा वीरभद्र सिंह जी की कई बार सरकार बनाई है।
लगातार बड़े स्तर के मेहनती व संघर्षशील नेताओं का पार्टी छोड़ कर जाना कहीं न कहीं प्रदेश नेतृत्व की अज्ञानता व मूर्खता का ही परिणाम है। दिल्ली हाई कमान को ही अपने विवेक से काम लेना होगा।
अब ऐसा लगता है कि जोगटा के जाने के बाद पार्टी छोड़ने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी होने वाली है जोकि आप के लिए अति दुर्भाग्यपूर्ण साबित होगा।
यहां आपको यह बात दें कि श्री जोगटा HR MEDIA GROUP के साथ जुड़े हुए हैं तथा अपनी पत्रकारिता की सेवाएं निरंतर प्रदान करते रहते हैं। पत्रकारिता में उनकी गहन रुचि है।