पर्यटक सख़्ती से करें कोविड नियमों का पालन : जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

पर्यटक सख़्ती से करें कोविड नियमों का पालन : जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

0

पर्यटक सख़्ती से करें कोविड नियमों का पालन : जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोविड-19 महामारी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को इस महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों द्वारा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटकों को प्रदेश में निर्बाध आवाजाही की अनुमति दी है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश में आ रहे हैं। राज्य एक पर्यटन स्थल होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि प्रदेश पर्यटकों का स्वागत करता है, लेकिन साथ ही राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी पर्यटक को राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के संबंध में जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं करने वाले पर्यटकों पर नजर रखने और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटकों से राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने के अलावा फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.