पालमपुर का उभरता सितारा : त्रिलोक कपूर। त्रिलोक कपूर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकटार्थियों की रेस में सबसे आगे
पालमपुर का उभरता सितारा त्रिलोक कपूर

Editor-in-Chief, 9418130904
HR MEDIA GROUP
अब जबकि कुछ ही समय में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने ही वाला है तो ऐसी स्थिति में पालमपुर जोकि राजनीतिक दृष्टि से पूरे प्रदेश में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा का टिकट प्रप्त करने हेतु इस समय टिकटार्थियों की लंबी फेहरिस्त देखने को मिल रही है। हर कोई अपने जुगाड़ बिठाने का प्रयास कर रहा है। जी-जान की बाज़ी लगी हुई है।
इस उधेड़बुन में इंडिया रिपोर्टर टुडे टीम ने जब पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया और मतदाताओं का पक्ष लेना चाहा तो उनकी पहली पसंद त्रिलोक कपूर ही देखने को मिली जोकि वर्तमान में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों का विश्वास जीतने हेतु दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि त्रिलोक कपुर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर जहां गांव-गांव में जाकर पार्टी का ज़ोरशोर से प्रचार कर रहे हैं वहीं लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।
महिला मतदातातों, युवाओं, किसानों, बागवानों व बुजुर्गों में त्रिलोक कपूर की ताजपोशी हेतु ज़बरदस्त जोश देखने को मिला। उनका एक ही नारा था “अबकी बार भाजपा को लाना है, त्रिलोक कपूर को जिताना है“।
लोगों ने कहा कि उनकी दूरगामी सोच और जनता से मिल रहा अपार प्यार उन्हें कामयाबी की मंज़िल पर पहुंचा कर रहेगा।
लोगों ने यह भी बताया कि वह सरकारी योजनाओं की लोगों को पूरी जानकारी दे रहे हैं तथा जानकारी के साथ-साथ उसका समुचित लाभ पात्रों को पहुंचा रहे हैं जिससे प्रभावित होकर लोग उनके मुरीद बन गए हैं।
जनता का मानना है कि त्रिलोक कपूर ही अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पालमपुर से भावी एवं सशक्त उम्मीदवार होंगे जो जीत का सेहरा अपने सिर पर बांध सकते हैं और जनता उन्हें उनके कामों की सराहना करते हुए उन्हें विजयी बनाने का पूरा मन बना चुकी है।
लोगों ने तो अपना मन बना ही लिया है लेकिन अब देखना यह है कि हाईकमान क्या निर्णय लेती है और ऊंट किस करवट बैठता है।