15 हज़ार मतों से जीतना है मित्रो! दिन-रात लगा दो, वक्त बहुत कम है, जितना दम है लगा दो, कुछ को मैं जगाता हूं, कुछ को तुम जगा दो

0

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार त्रिलोक कपूर आज जहां भी गए, लोगों ने उनये अपनी पलकों पर बिठा लिया।

छोटे-छोटे नुक्कड़ों में भी भारी संख्या में लोगों ने उनका तयदिल से ढोल-नगाड़ों के साथ नाच गा कर उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने त्रिलोक कपूर द्वारा अल्पकाल में किये गए विकास कार्यों हेतु उनकी दिल की गहराईयों से तारीफ़ की।
त्रिलोक कपूर उस समय भाव-विभोर हो गए जब कंडी के ऊपरी क्षेत्र में लोगों ने उनकी आशा से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन पर ढेर सारा प्यार उंडेल दिया। वह इतने प्रभावित हो गए कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आये। कपूर ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि सत्ता में आते ही वह पालमपुर विधानसभा को स्वर्ग बनाने हेतु और जनता के जीवन में खुशियों की बौछार करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि त्रिलोक कपूर जहां भी जा रहे हैं उनकी जनसभाओं में गजब की भीड़ उमड़ कर रिवाज़ बदलने के कयास लगा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.