थाना कलां में जल शक्ति विभाग का डिवीजन, बसाल में सब डिवीजन स्वीकृतः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

0
Mahesh Gautam
District bureau chief

ऊना (महेश गौतम)5 मई- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में थाना कलां में जल शक्ति विभाग का नया डिवीजन तथा बसाल में सब डिवीजन खोलने को मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इसके साथ-साथ चताड़ा में जल शक्ति विभाग का सेक्शन खोलने को भी मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बेड का बनाने को भी स्वीकृति मिली है। यहां मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 76 विभिन्न पद भरे जाएंगे।
वीरेंद्र कंवर ने मंत्रिमंडल के इन फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना कलां में जल शक्ति विभाग का डिवीजन तथा ऊना का सब डिवीजन नंबर 2, बसाल में स्थानांतरित करने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विभाग के कार्य सुगमता से होंगे तथा क्षेत्र के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में जल शक्ति विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है तथा थाना कलां में डिवीजन खुलने के बाद इनमें गति आएगी।
मंत्रिमंडल के इन फैसलों पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के सचिव बलराम बबलू, भाजपा युवा मोर्चा के सचिव राम सिंह, ग्राम पंचायत चलोला के प्रधान सौरभ, बदोली के प्रधान रजत, कोटला कलां के प्रधान सरजीवन, रायपुर मैदान के प्रधान राजू, दोबड़ के प्रधान नीरज, मुच्छाली के प्रधान विजय शर्मा, डंगोली के उप प्रधान सरजीवन, चरणजीत शर्मा, मदन राणा सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कुटलैहड़ ने तीव्र गति से विकास किया है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़वासियों को इस बात का गर्व है कि क्षेत्र का नेतृत्व सक्षम व्यक्तित्व वीरेंद्र कंवर के हाथों में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.