कांग्रेस की जान मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह दीर्घायु हों : सुरेश अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष, BMKM

HAPPY BIRTHDAY RAJA VIRBHADRA SINGH

0

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का 88वां जन्मदिन भारतीय मानव कल्याण महासमिति हिमाचल प्रदेश ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने समस्त पदाधिकारियों सहित  राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाते हुए जनसेवा की और ईश्वर से राजा Virbhadra Singh की लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

Suresh Awasthi ने कहा कि 23 जून 1934 को जन्मे वीरभद्र सिंह हिमाचल काँग्रेस की जान हैं। हिमाचल की राजनीति में वीरभद्र सिंह का नाम अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है. सूबे की सियासत की बात हो और वीरभद्र सिंह का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है।

अवस्थी उस बताया कि राजा वीरभद्र सिंह कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। 15 मई 2019 को शिमला के संजौली में जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा था कि उनका सपना था कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनें लेकिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं इंदिरा गांधी के कहने पर वह राजनीति में आए. गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह 25 साल की उम्र में सांसद बने थे।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने आशा जताई कि आगामी चुनावों में हिमाचल में राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल में कांग्रेस अपनी सरकार बना कर जनता की सेवा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.