विवेका फाउंडेशन्ज की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार भागीदारी*

0

*विवेका फाउंडेशन्ज की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार भागीदारी*
दिनांक 29.12.2021 व 30.12. 2021 को राज्य स्तरीय जूनियर ओपन ( गर्ल्स और बॉयज अंडर -20 )और सब जूनियर ओपन (गर्ल्स औऱ बॉयज अंडर -16 )शतरंज प्रतियोगिता 2021 का आयोजन जिला शतरंज संघ कांगड़ा के तत्वाधान हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के द्वारा करवाया गया, जिसमें (अंडर -16 )मे नौ लड़के व लड़कियां तथा (अंडर- 20) में चार लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। (अंडर- 20) वर्ग में विवेका फाउंडेशन्ज के कक्षा प्ले वे -2 के 4 साल के छात्र शाश्वत कौंडल ने (यंगेस्ट खिलाड़ी) पुरस्कार प्राप्त किया।आर्यन कटोच,हर्ष कटोच,मृणाल अहलूवालिया शाश्वत शर्मा, शिवांशी शर्मा कक्षा नवमी व यशस्वी अरोड़ा,आयुष विक्रांत कक्षा 10वीं केशव सूद कक्षा सातवीं तथा अर्जुन सिंह,उरवीर सिंह परमार आयुष, अक्षिता अग्रवाल कक्षा बारहवीं के छात्रों को हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के द्वारा प्रशंसनीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के विवेका फाउंडेशन्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सबसे ज्यादा प्रतिभागी होने के लिए विवेका फाउंडेशन्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनसिंबल को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस उपलक्ष पर विवेका फाउंडेशन्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनसिंबल पालमपुर के चेयरमैन कर्नल श्री शमशेर सिंह राणा (रिटायर्ड )विद्यालय की संस्थापिका व निर्देशिका श्रीमती कुसुम राणा तथा प्रधानाचार्या डॉ मौसमी थापा स्कूल प्रबंधन कमेटी ने छात्रों को उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.