VIVEKA FOUNDATIONS के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया बेहतरीन प्रदर्शन, मैनेजमेंट ने दीं शुभकामनाएं

1

राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 फरबरी 2022 को हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ द्वारा करवाया गया। जिसमें विवेका फॉउंडेशन्स के विद्यार्थियों ने बढचढ कर भाग लिया।

इसमे अंडर 7 बर्ग में विवेका फॉउंडेशन्स के प्ले वे 2 कर चार साल के छात्र शास्वत कौंडल ने चोथा स्थान हासिल किया।

अंडर 13 बर्ग में सातवी कक्षा के छात्र केशव सूद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 15 बर्ग में नवमी कक्षा की छात्रा शिवांशी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अब यह खिलाड़ी मई 2022 में ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

इसी तरह अंडर 15 बर्ग में विवेका फाउंडेशन के नवमी कक्षा के छात्र रियांश ठाकुर ने छठा, शाश्वत शर्मा ने सातवाँ तथा मृनाल अलुवालिया ने नवमा स्थान प्राप्त किया।

पूरे हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा व विवेका फॉउंडेशन्स के प्ले वे 2 के छात्र शस्श्वत कौंडल सबसे कम उम्र के छात्र थे। इस अबसर पर विवेका फॉउंडेशन्स की मैनेजमेंट कमेटी ने इन खिलाड़ियों को व इनके माता पिता तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया प्रदर्शन करने की मनुकामना दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.