हिमाचल मांगे केजरीवाल, बाकी सबके खस्ता हाल : जोगटा

0
SANSAR SHARMA

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की पार्टियों काँग्रेस और भाजपा पर हमेशा की तरह आरोप लगाया है कि ये पार्टियां हमेशा से ही जाति और धर्म कि राजनीती करती आ रही हैं। आप देख सकते हैं।खासकर भाजपा हमेशा से ही चुनावों के दौरान जाति, पाती,धर्म और देश को बांटने का मुद्दा उठाते रहते हैं और हम सब भावुक होकर इन्हे अपना वोट दे देते हैं।
अब समय आ गया हैं कि हम सभी को इस समय का सदउपयोग करना होगा। क्योंक‌ि विकास के मुद्दे पर इन्होंने कभी इलैक्शन नहीं लड़ा। सिर्फ बोलते ही हैं, करते कुछ ‌भी नहीं ये। आप भी जानतें हैं।
आज प्रदेश में बेररोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण करती आ रही है। युवा बेरोजगार बैठे हैं।उनके लिये कोई भी नोकरियो का प्रावधान नहीं किया जा रहा हैं। इसके इलावा जनता को शिक्षा स्वास्थ्य,पानी,बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है। यदि थोड़ी बहुत है भी तो वो आम लोगों की पहुंच से कोसो दूर ओर बहुत महंगी हैं। उपर से मंहगाई के चलते जनता की कमर तोड़कर रख दी है।
प्रदेश आम आदमी पार्टी ने जनता के सामने अपना पक्ष कुछ इस तरह से रखना चाह है कि आज से पहले हम सभी ने कभी भी नही देखा और सुना होगा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से कहते आ रहें हैं कि अगर उन्होंने(केजरीवाल) ने दिल्ली की जनता के यदि काम किये ही तो जनता उन्हें वोट दें।यदि नही किए हों तो मत देना। आज तक ऐसा इतिहास सिर्फ केजरीवाल ने ही रचा है।बाकियों में कहां ऐसी हिम्मत? राजनीतिक क्षेत्र में आज तक ऐसी बाते देखी तो क्या सुनी तक नही गई है।
प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओं एवम आम जन मानस से ‌निवेदन किया हैं कि वो कांगड़ा जिला के शाहपुर स्तिथ चंबी ग्राउंड में 23.04.22 को भारी से भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर कल के मुख्य अतिथि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर उनके विचार सुने और उनके द्वारा दिए गए टिप्स को अपने जेहन में उतारा जाए ताकि हम सभी प्रदेश की जनता के दरबार में जाकर उन्हे आप पार्टी दूसरी सिहासी पार्टियों से किस तरह से भिन है और जनता के लिए आप पार्टी दिल्ली मॉडल के इलावा प्रदेश की जनता को किस तरह की सुविधाएं प्रदान करना चाहती है।ताकि प्रदेश की त्रस्त जनता को उनके परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों अथवा जनता से समंधित मूलभूत सुविधाओं के चलते आप पार्टी की सरकार बनने पर उनका निपटारा किस तरह से समयवध तरीके से निपटाया जाए ये सुनिश्चित करना है।
इसलिए पार्टी प्रदेश की जनता से एक बार पुन: निवेदन करती है कि वो 23.04.22 को पार्टी की चंबी (ग्राउंड) कांगड़ा में होने वाली पार्टी की महासभा में बड़चड़ के भाग लेने की कृपा करें तथा अपने परिवारों समेत प्रदेश की सर्वमान्य खुशहाली बारे आत्ममंथन करें।ताकि हमे अब और आगे पछताना न पड़े। क्योंक‌ि सार्वजनिक विकास ‌ही देश का अच्छा भविष्य बनाएगा और हरलिहाज से खुशहाल प्रदेश ही हमारी पूंजी सिद्ध होगी। जिसके लिए हम और आप आज आग उगलती गर्मी और ठिठुरती सर्दी की परवाह किए बगैर अंजाम तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

(एसएस जोगटा),
प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.